मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘स्पेक्टर’ ने भारत में अपने शुरुआती सप्ताहांत में लगभग 30 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। सोनी पिक्चर्स इंडिया ने घोषणा की है कि जेम्स बॉण्ड की फिल्म देश की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

बयान के मुताबिक, इयोन प्रोडक्शन, मेट्रो-गोल्डविन-मेयर स्टूडियोज और सोनी पिक्च र्स एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित फिल्म ‘स्पेक्टर’ ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में 31.9 करोड़ रुपये की कमाई की है।
सोनी पिक्च र्स इंडिया ने चार भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में 2डी और आईमैक्स फॉर्मेट में 1250 स्क्रीन्स पर फिल्म का प्रदर्शन किया।
सोनी पिक्च र्स इंडिया के प्रबंध निदेशक विवेक कृष्णानी ने कहा, “हम खुश हैं कि ‘स्पेक्टर’ ने भारत में बड़ी सफलता हासिल की है। मारधाड़ वाली फिल्म ने भारत भर में दर्शकों को जोड़ा है। सप्ताहांत में यह साबित हो गया कि जेम्स बॉन्ड की फिल्म आगे आने वाले सप्ताह में दर्शकों का मनोरंजन करेगी।”
सैम मेंडिस द्वारा निर्देशित फिल्म भारत में 20 नवंबर को प्रदर्शित हुई थी।
dharmpath.com dharmpath