मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। मेगास्टार और यूनिसेफ के हेपेटाइटिस बी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के एंबेसडर अमिताभ बच्चन ने सोमवार को कहा कि वह खुद भी हेपेटाइटिस बी से ग्रस्त थे और रोग के देरी से निदान के कारण उनके लीवर का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा खराब हो गया था।
हेपेटाइटिस बी के एक मीडिया जागरूकता अभियान के मौके पर अमिताभ ने कहा कि अपनी फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लगी थी, जिसके लिए लगभग 200 लोगों ने उनके लिए रक्तदान किया था। इनमें से एक रक्तदाता हेपेटाइटिस बी से पीड़ित था, जिसके कारण वह भी इस रोग से ग्रस्त हो गए थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और यूनिसेफ द्वारा शुरू किए गए एक जागरूकता अभियान के समर्थन में जारी एक वीडियो में अमिताभ ने कहा, “जब तब रोग का निदान हुआ, उनके लीवर का केवल एक-चौथाई हिस्सा ही सही बचा था।”
अमिताभ ने कहा कि खुशकिस्मती से उनका सही और समय पर इलाज हो गया, लेकिन देश में बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जिनके पास रोग के निदान के लिए भी संसाधन नहीं होते।
इस मौके पर बच्चन ने कहा कि इसके लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने में उन्हें खुशी होगी जो कि देश के दूर दराज के इलाकों में जन जागरूकता फैलाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करते हैं।
dharmpath.com dharmpath