आर्सेनल के मिडफील्डर काक्वेलिन 2 महीने के लिए बाहर

लंदन, 24 नवंबर (आईएएनएस)। आर्सेनल के मुख्य कोच आर्सीन वेनगर ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी टीम के मिडफील्डर फ्रांसिस काक्वेलिन को चोट के कारण दो महीने के लिए मैदान से बाहर रहना होगा।

वेनगर ने सोमवार को कहा कि फ्रांसीसी खिलाड़ी काक्वेलिन के घुटने में चोट है। वह अब फरवरी तक टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे सकेंगे।

वेनगर ने कहा, “हमें अगले दो महीनों तक काक्वेलिन के बगैर खेलना होगा। उनकी गैरमौजूदगी में मैथ्यू फ्लामिनी और कालम चैम्बर्स के पास खुद को साबित करने का मौका होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493