दिल्ली हाफ मैराथन की शोभा बढ़ाएंगे भारतीय इलीट एथलीट

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के तीव्रतम इलीट धावकों ने दिल्ली हाफ मैराथन के आठवें संस्करण में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है। इस मैराथन का आयोजन 29 नवम्बर को होना है।

इस साल भारतीय धावकों में मौजूदा चैम्पियन सुरेश कुमार, गोविंद सिंह, राहुल कुमार पाल और नरेंद्र सिंह रावत हिस्सा ले रहे हैं। इनके अलावा रत्तीराम सैनी, खेता राम, मान सिंह भी शरीक होंगे।

महिला धावकों में ओलम्पियन सुधा सिंह, ओपी जैयशा भी हिस्सा लेंगी। जैयशा 2016 के रियो ओलम्पक के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। इसके अलावा मोनिका अठारे 2014 में अपने उपविजेता के स्थान को बेहतर करने के लिए मैदान में होंगी।

साथ ही साथ इसमें ललिता बाबर और कविता राउत जैसी राष्ट्रीय धाविकाएं भी हिस्सा लेंगी। ललिता ने विश्व चैम्पियनशिप में नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493