आमिर की टिप्पणी सही हो सकती है : पाकिस्तानी फिल्मकार

पणजी, 24 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी फिल्मकार जमशेद महमूद रजा ने मंगलवार को कहा कि अगर आमिर खान ने असहिष्णुता पर बोला है तो हो सकता है कि वह सही हों, लेकिन उन्हें प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है।

जमशेद महमूद रजा ने कहा कि फिल्म उद्योग में आमिर का योगदान धाक जमाने वाला है।

रजा ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के मौके पर आईएएनएस से कहा, “आमिर खान ने असहिष्णुता पर जो कुछ कहा है और अगर इस पर उन्हें प्रतिक्रिया मिल रही हैं तो मुझे लगता है कि वह सही हैं। आमिर खान सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं और वह भारतीय है और यह उनके खून में हैं।”

कार्यक्रम में रजा की फिल्म ‘मूर’ का भी प्रदर्शन हुआ।

रजा ने कहा, “इसके माध्यम से हमें पाकिस्तान से बहुत कुछ मिला और देखा जाए तो आमिर खान के साथ सही नहीं हो रहा है। उन्होंने फिल्म-जगत को बहुत कुछ दिया है। मैं उन्हें देखता हूं तो यह दुखद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493