बांग्लादेश में आईएस ‘समन्वयक’, 3 अन्य संदिग्धों पर अभियोग

ढाका, 24 नवंबर (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की बांग्लादेश शाखा के संदिग्ध समन्वयक और तीन अन्य संदिग्धों पर यहां एक अदालत ने आरोप तया किया है।

बीडीन्यूज 24 की रपट के अनुसार, अभियोजक ने बताया कि अदालत ने सोमवार को मामले की अगली सुनवाई के लिए अगले साल 25 फरवरी की तारीख दी है। इस सुनवाई में गवाहों के बयान दर्ज होंगे।

जिन पर अभियोग लगाया गया है, उनमें आईएस ‘समन्वयक’ शेखावतुल कबीर और आईएस के तीन संदिग्ध अनवर हुसैन बातिन, रबिउल इस्लाम और नजरुल इस्लाम शामिल हैं।

कबीर के अलावा बाकी तीनों ने आरोप को गलत बताया है और रिहा किए जाने की मांग की है।

पुलिस ने 15 मई को अदालत में कहा था कि कबीर आईएस की बांग्लादेश शाखा का समन्वयक है।

इन चारों को 18 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था, जब कबीर आईएस के लिए सदस्यों की भर्ती कर रहा था।

पुलिस ने कहा था कि उसने बड़ी संख्या में आईएस के पर्चे और एक लैपटाप बरामद किया था, जिसमें आतंक से संबंधित कई वीडियो थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493