फीफा एथिक्स कमिटी ने की प्लातिनी पर आजीवन प्रतिबंध की मांग

पेरिस, 24 नवंबर (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा की एथिक्स कमिटी ने यूरोपीयन फुटबाल संघ यूईएफए के अध्यक्ष माइकल प्लातिनी पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

भ्रष्टाचार के व्यापक आरोप झेल रहे प्लातिनी के वकीलों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, एथिक्स कमिटी का निर्णय आधिकारिक तौर पर दिसंबर में घोषित किया जाएगा।

एथिक्स कमिटी की सिफारिश यदि स्वीकार कर ली जाती है तो फीफा अध्यक्ष पद के दावेदार प्लातिनी का फीफा से संबंध यहीं खत्म हो जाएगा।

प्लातिनी के वकील थॉमस क्ले ने बताया कि त्रिनिदाद के वानेसा अलार्ड की अध्यक्षता वाली जांच समिति का यह निर्णय हास्यास्पद, भ्रामक और फीफा की मान्यता पर सवाल उठाने वाला है।

क्ले के अनुसार एथिक्स कमिटी की जांच इकाई फीफा की ओर से प्लातिनी को अदा की गई 18 लाख यूरो की राशि की जांच कर रही है और पिछले सप्ताहांत पर समिती ने प्लातिनी पर आजीवन प्रतिबंध लगाए जाने की सिफारिश की।

मीडिया में अब तक आई खबरों में प्लातिनी पर अधिकतम छह वर्ष के प्रतिबंध की संभावना जताई जा रही थी, जिसके कारण अगले वर्ष 26 फरवरी को होने वाले फीफा अध्यक्ष पद के चुनाव से प्लातिनी की दावेदारी समाप्त हो जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493