मध्य चीन पहुंचे प्रवासी पक्षियों को भोजन की तंगी

चीनी अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है कि पिछले एक दशक में इलाके को सर्दियों की सबसे भीषण बाढ़ से जूझना पड़ रहा है, जिससे झील का जल स्तर काफी बढ़ गया है और पक्षियों को भोजन नहीं मिल पा रहा।

पूर्वी डोंगटिंग झील संरक्षित क्षेत्र प्रशासन के अध्यक्ष झाओ किहोंग ने कहा कि शुक्रवार को झील का जलस्तर 26 मीटर से भी ऊपर था, जो औसत से चार मीटर अधिक था। अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो पक्षियों को भोजन उपलब्ध कराने वाला वेटलैंड जलमग्न हो जाएगा।

मध्य चीन के हुनान प्रांत के एक वन अधिकारी शू योंगशिन के अनुसार, प्रवासी पक्षी अक्टूबर के मध्य से डोंगटिंग झील आने लगते हैं। यांगट्जे समतलीय भाग के केंद्रीय निचले हिस्से में फैला डोंगटिंग झील शीत ऋतु में यहां आने वाले पक्षियों का पसंददीदा बसेरा है। हर साल सर्दियों में एक लाख से अधिक पक्षी यहां प्रवास पर आते हैं।

झाओ ने कहा कि पक्षी लगातार झील की ओर जा रहे हैं। अभयारण्य प्रबंधन प्रवासी पक्षियों के लिए भोजन की व्यवस्था में लग गया है। अगर बाढ़ इसी तरह रहती है और ढंड बढ़ती रहती है तो वे प्रवासी पक्षियों को भोजन प्रदान करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493