पेरू में 7.5 तीव्रता का भूकंप

लीमा, 25 नवंबर (आईएएनएस)। पेरू में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में कहा गया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 602.34 किलोमीटर नीचे माना गया। शुरुआत में इसे 10.5846 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 70.9656 डिग्री पश्चिम देशांतर पर माना गया।

भूकंप शाम 5.45 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया और इसके आने के 30 मिनट के अंदर कहीं से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली थी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील, बोलीविया, चिली, कोलंबिया, इक्वाडोर एवं अर्जेटीना में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

ऐसा माना जा रहा है कि भूकंप का केंद्र जमीन तल के बहुत नीचे होने और भूकंप केंद्र तेज भूकंप वाले संभावित स्थलों से दूर होने की वजह से इस भूकंप से कम ही नुकसान हुआ होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493