नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के एक दिन पहले बुधवार को केंद्र सरकार ने कहा कि वह देश में ‘बढ़ रही असहिष्णुता’ पर बहस के लिए तैयार है।
राष्ट्रीय राजधानी में एक सर्वदलीय बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार असहिष्णुता पर चर्चा के लिए तैयार है।
मंत्री ने कहा, “कुछ घटनाएं घटी हैं। हालांकि कानून-व्यवस्था राज्यों का मामला है, फिर भी यदि लोग इस पर चर्चा करना चाहते हैं, तो हम इसके लिए तैयार हैं।”
कांग्रेस पहले ही यह संकेत दे चुकी थी कि वह आगामी सत्र के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की मांग करेगी।
संसद का शीतकालीन सत्र यहां गुरुवार से शुरू होगा।
dharmpath.com dharmpath