आमिर से बात करे सरकार : मुलायम

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव बुधवार को अभिनेता आमिर खान के समर्थन में उतर आए। सिंह ने कहा कि सरकार को आमिर से बात करनी चाहिए और पूछना चाहिए कि वह किस बात बात से दुखी हैं।

आमिर खान की पत्नी किरण राव की इस टिप्पणी पर कि भारत में बढ़ती असहिष्णुता को देखते हुए दम्पति को कहीं और रहना चाहिए, मुलायम सिंह ने कहा, “वे दुखी हुए होंगे।”

मुलायम ने कहा, “सरकार को उनसे बात करनी चाहिए और पूछना चाहिए कि उन्हें क्या परेशानी है। यह सरकार की जिम्मेदारी है। वह किसी न किसी बात से जरूर दुखी हुए होंगे। वे एक बड़े कलाकार हैं, हमें उनका सम्मान करना चाहिए।”

आमिर खान ने यहां एक पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में अपनी टिप्पणी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493