कन्नड़ लेखक के पद्म पुरस्कार चोरी

शिवामोगा, 25 नवंबर (आईएएनएस)। प्रसिद्ध कन्नड़ कवि कुवेम्पू वेंकटप्पा पुटप्पा को मिले पद्म विभूषण और पद्म भूषण उनके कुपल्ली स्थित पुश्तैनी घर से चोरी हो गए हैं।

शिवामोगा, 25 नवंबर (आईएएनएस)। प्रसिद्ध कन्नड़ कवि कुवेम्पू वेंकटप्पा पुटप्पा को मिले पद्म विभूषण और पद्म भूषण उनके कुपल्ली स्थित पुश्तैनी घर से चोरी हो गए हैं।

शिवामोगा के जिला पुलिस अधीक्षक रवि चन्नान्नवर ने आईएएनएस को बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 457 और 380 के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार रात को हुई चोरी की यह वारदात खुफिया कैमरे में कैद हुई है।”

ज्ञानपीठ पुरस्कार से भी सम्मानित कवि पुटप्पा का निधन करीब 89 साल की उम्र में 11 नवंबर 1994 को हुआ था। उन्हें कन्नड़ साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए 1958 और 1988 में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

बेंगलुरु से 370 किलोमीटर दूर थिरथाहल्ली के पास स्थित उनके घर को स्मारक बनाया जा चुका है। उनकी चीजों को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग रोजाना स्मारक आते हैं।

चन्नान्नवर ने कहा, “हम चोर को जल्द पकड़ लेंगे। उसने इस विशाल घर से दोनों पद्म सम्मान, कवि को विश्वविद्यालयों द्वारा दिए गए तीन पदक और एक हजार रुपया नकद चुराया है। वारदात को उसने अकेले अंजाम दिया है।”

चोर सीढ़ी के सहारे घर की छत पर चढ़ा और छत पर लगे खपरैल को हटाकर अंदर दाखिल हो गया।

चन्नान्नवर ने बताया कि चोर ने घर और इसके आसपास लगे 22 कैमरों में से छह को नष्ट कर दिया, लेकिन वह खुद को कैमरों की पहुंच में आने से नहीं बचा सका।

उन्होंने कहा कि स्मारक के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493