श्रीनगर, 25 नवंबर (आईएएनएस)। कोहरे के कारण लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी श्रीनगर आने वाली और यहां से जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
हवाईअड्डा के एक अधिकारी ने कहा, “कम दृश्यता के कारण सुबह की उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। दोपहर में दृश्यता बेहतर होने की उम्मीद में पहले उड़ानों में विलंब किया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं होने से श्रीनगर आने और यहां से जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं।”
अधिकारियों ने कहां कि गत तीन दिनों में सिर्फ एयर इंडिया की दो उड़ानें यहां मंगलवार को उतर सकीं, लेकिन यहां से वापस नहीं जा सकीं।
मौसम कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के मैदानी इलाकों में अगले दो दिन बारिश होने की संभावना है, जिससे दृश्यता बेहतर हो सकेगी।
स्थानीय मौसम कार्यालय की निदेशक सोनम लोटस ने यहां आईएएनएस से कहा, “अगले दो दिनों में मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फ गिरने की उम्मीद है। इससे कोहरा छंट सकता है।”
dharmpath.com dharmpath