नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी श्री इंफ्रास्ट्रक्च र फाइनेंस लिमिटेड के उपाध्यक्ष सुनील कनोरिया ने बुधवार को एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। यह जानकारी यहां एक आधिकारिक बयान से मिली।
कनोरिया से पहले यस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूर एसोचैम के अध्यक्ष थे।
कनोरिया श्री बीएनपी पारिबा के भी संयुक्त प्रबंध निदेशक हैं, जो श्री इंफ्रास्ट्रक्च र फाइनेंस लिमिटेड और फ्रांस की कंपनी बीएनपी पारिबा लीजिंग ग्रुप की बराबर हिस्सेदारी वाली संयुक्त उपक्रम कंपनी है।
dharmpath.com dharmpath