रूस के साथ तनाव बढ़ाने का इरादा नहीं : एडरेगन

इस्तांबुल, 25 नवंबर (आईएएनएस)। तुर्की द्वारा रूसी लड़ाकू विमान मार गिराए जाने पर मॉस्को द्वारा जाहिर की गई नाराजगी के एक दिन बाद तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एडरेगन ने बुधवार को कहा कि तुर्की का रूस से तनाव बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस्तांबुल में इस्लामी देशों की एक बैठक में तुर्की नेता ने कहा, “हमारा रूस के साथ तनाव बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है, हम केवल अपनी सुरक्षा का ख्याल रख रहे हैं।”

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तुर्की द्वारा रूसी लड़ाकू विमान एसयू24 को मार गिराने को मंगलवार को ‘आतंकवादियों के सहयोगियों द्वारा पीठ में छुरा घोंपने’ जैसी कार्रवाई करार देते हुए कहा था कि इस घटना का मॉस्को-अंकारा संबंधों पर गहरा असर पड़ेगा।

एडरेगन ने कहा कि तुर्की ने कभी भी तनाव और संघर्ष का समर्थन नहीं किया और वह हमेशा की तरह शांति, बातचीत और कूटनीति जारी रखेगा।

एडरेगन ने यह भी कहा कि तुर्की सीमा की सुरक्षा का उल्लंघन होने पर कोई यह उम्मीद न करे कि तुर्की ऐसी स्थिति में चुप बैठेगा।

एडरेगन ने कहा कि तुर्की सीमा के भीतर दो तुर्की नागरिक रूसी विमान के गिरते टुकड़ों से जख्मी हो गए थे।

एडरेगन ने इस्लामिक देशों से आईएस के आतंक के खिलाफ एकजुट खड़े होने और आतंकवादियों को इस्लाम का दुरुपयोग न करने देने का आग्रह किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493