प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी बात रखें आमिर खान : बाजपेयी

लखनऊ, 25 नवम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने फिल्मस्टार आमिर खान के बयान को लेकर चल रहे बवाल पर कहा कि आमिर को अपनी बात प्रधानमंत्री के सामने रखनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि आमिर को अपना वक्तव्य सार्वजनिक रूप से वापस लेना चाहिए।

डा. बाजपेयी ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि आमिर खान बड़े फिल्मी कलाकार हैं। भारत के नागरिक हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान जैसे अहम कार्यक्रम के ब्रांड अम्बेसडर हंै। उनकी प्रधानमंत्री से पहले भी बातें हुई हैं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की बात आमिर साहब को या उनकी पत्नी किरन को अथवा किसी अन्य को महसूस हो रही थी तो उन्हें स्वयं प्रधानमंत्री से इस विषय पर चर्चा करनी चाहिए थी। उन्हें इस तरह का सार्वजनिक बयान देकर भारत की छवि खराब करने का प्रयास नहीं करना चाहिए था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आमिर खान को अभी भी प्रधानमंत्री से मिल कर अपनी बात रखनी चाहिए और अपने वक्तव्य को सार्वजनिक रूप से वापस लेना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493