गोल्फ : मलेशिया के एडीटी टूर इवेंट में अजितेश दूसरे स्थान पर

कुआलालंपुर, 25 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अजितेश संधु बुधवार को पीजीए एमआईडीएफ केएलजीसीसी चैम्पियनशिप के पहले दौर में चार अंडर 67 का स्कोर करते हुए दूसरे स्थान पर रहे।

स्थानीय खिलाड़ी एम. शशिधरन ने एशियन डेवलपमेंट टूर (एडीटी) के इस 50,000 डॉलर इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में 65 का स्कोर करते हुए बढ़त हासिल कर ली है।

अजितेश के साथ थाईलैंड के पूम सक्सानसिन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। अजितेश ने नौवें, 10वें, 12वें और 14वें होल पर चार बर्डी लगाए और एक भी शॉट नहीं चूके।

इस वर्ष एडीटी टूर का यहा आखिरी से पहले वाला टूर्नामेंट है।

पहले दिन का मैच हालांकि खराब रोशनी के कारण दो घंटे पहले बंद कर दिया गया। अब गुरुवार को सुबह 66 गोल्फर पहला दौर पूरा करने उतरेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493