उप्र : दिनदहाड़े प्रधान की गोली मारकर हत्या

गाजीपुर पुलिस के अनुसार चकेरी गांव के प्रधान 40 वर्षीय दिनकर यादव बुधवार सुबह कार से सैदपुर कस्बा की तरफ जा रहे थे। बताया जाता है कि मीरपुर तिरवाह के पास एक बाइक सवार दो लोगों ने उनको गोली मार दी। गोली लगने से दिनकर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार हमलावर मौके से भाग निकले।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का मानना है कि प्रधान की हत्या चुनावी रंजिश के चलते की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493