मप्र में 105 लाख हेक्टेयर में बुआई का लक्ष्य

भोपाल, 25 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने इस वर्ष रबी फसल को 105 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि में बोने का लक्ष्य रखा है। वहीं किसानों को कम पानी वाली फसलें बोने की सलाह दी गई है।

प्रदेश में इस वर्ष रबी फसल की बुआई का 105.09 लाख हेक्टेयर लक्ष्य तय किया गया है। इसमें से 49 लाख 41 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई हो चुकी है। संचालक कृषि ने किसानों को बीजोपचार के बाद और कम जल मांग वाली फसलों तथा किस्मों की बुआई करने की सलाह दी है।

कृषि विभाग के अनुसार रबी फसलों के लिए इस वर्ष 20 लाख 20 हजार क्विंटल बीज की जरूरत होगी। इसके लिए 19 लाख 19 हजार क्विंटल बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, इसमें से 10 लाख 24 हजार क्विंटल बीज का उठाव हो चुका है।

रबी फसलों के लिए खाद की व्यवस्था भी की गई। उर्वरक का 16 लाख 62 हजार मीट्रिक टन भंडारण का लक्ष्य है। इसमें से छह लाख आठ हजार मीट्रिक टन का भंडारण किया जा चुका है। इसमें से चार लाख 22 हजार मीट्रिक टन उर्वरक का उठाव हो चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493