उप्र के 51 कस्बों को 20 घंटे बिजली का तोहफा

इस संबंध में कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा ने निर्देशों का अनुपालन तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए सिस्टम कंट्रोल से आदेश भी जारी करा दिया है।

पावर कॉरपोरेशन से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के जिन कस्बों में विद्युत चोरी या लाइन हानि में बेहतर कमी आई है वहां विद्युत आपूर्ति की सीमा बढ़ा दी गई है। जिन कस्बों में आपूर्ति बढ़ाई गई है उनमें कोसीकला, टुंडला, वृंदावन, अतरौली, जलेसर, कासगंज, सिकंदरा राव, घाटमपुर, पुरनपुर, उझानी, रुदौली, बांगरमऊ, महमूदाबाद, मल्लावां, मोहम्मदी, संडीला, बिंदकी, खलीलाबाद, बरहज, चुनार, ओबरा, रेनुकूट, रॉबर्ट्सगंज, मोहम्मदाबाद, डिबई, गढ़मुक्तेश्वर, गुलौथी, जहांगीराबाद, पिलखुआ, सिकंदराबाद, बागपत, खेकड़ा, मवाना, सरघना, बिलारी, बिलासपुर, चांदपुर, धामपुर, गजरौला, हसनपुर, किरागपुर, नगीना, नेहतर, नूरपुर, साहाबाद, शिवहरा, शेरकोट, दादरी, कांधला, खतौली, थानाभवन प्रमुख हैं।

प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा ने बताया कि चलाए जा रहे अभियान में जिन कस्बों ने अभी तक यह उपलब्धि हासिल नहीं की है, वहां अभियान को और प्रभावी तथा तेज करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि इन कस्बों के नोडल अधिकारियों को यह चेतावनी जारी कर दी गई है कि आगामी 31 दिसंबर तक यदि इन कस्बों में भी थ्रू रेट 4.50 पैसे से ऊपर नहीं पहुंचा तो इनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493