नागपुर टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका की पारी 79 रनों पर सिमटी

नागपुर, 26 नवंबर (आईएएनएस)। रविचंद्रन अश्विन (32-5) के नेतृत्व में भारतीय स्पिनरों ने यहां के विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच दूसरे दिन गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 79 रनों पर समेट दी।

भारत को पहली पारी के आधार पर 136 रनों की बढ़त मिली है। भारत ने अपनी पहली पारी में 215 रन बनाए थे।

भारत की ओर से अश्विन के अलावा रवींद्र जडेजा ने चार और अमित मिश्रा ने एक विकेट लिया।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने सबसे अधिक 35 रन बनाए।

यह भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का न्यूनतम स्कोर है। 2006 में जोहांसबर्ग में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 84 रनों पर समेट दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493