अफगानिस्तान में मारा गया पाकिस्तान तालिबान आतंकवादी

इस्लामाबाद, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान सीमा पर एक अमेरिकी ड्रोन हमले में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक शीर्ष कमांडर के मारे जाने की सूचना है।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कमांडर सैयद खान पाकिस्तान तालिबान के एक अलग गुट का नेतृत्व कर रहा था।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों ने बताया कि अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के दम्मा क्षेत्र में बुधवार को ड्रोन हमला हुआ। अफगानिस्तान का यह क्षेत्र पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान से सटा है। अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में 12 आतंकवादी मारे गए और 20 अन्य घायल हुए।

हालांकि, आधिकारिक तौर पर सैयद के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

बताया जाता है कि तालिबान के कमांडरों की आपसी विवादों को हल करने के लिए बैठक चल रही थी। इसी बीच, ड्रोन हमला हुआ।

पाकिस्तान के एक सैन्य अधिकारी के मुताबिक, वह काफी समय से पाकिस्तानी और अमेरिकी सुरक्षाकर्मियों के निशाने पर था। यदि उसके मारे जाने की पुष्टि होती है तो यह निश्चत रूप से तालिबान के लिए एक बड़ा झटका होगा।

वह 2014 में पाकिस्तनी तालिबान से अलग हो गया था। उसकी नाखुशी इसके सरगना मौलाना फजलुल्ला के नेतृत्व को लेकर थी। उसने कहा था कि वह इसलिए गिरोह से अलग हो रहा है, क्योंकि नेतृत्व ने अपनी दिशा खो दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493