भारतीय टीवी पर है पश्चिम का असर : गौतमी कपूर

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अनुभवी टेलीविजन अभिनेत्री गौतमी कपूर का कहना है कि भारतीय टेलीविजन पर अंतर्राष्ट्रीय टेलीविजन शो को अपनाए जाने की प्रवृत्ति से दर्शकों को बाहरी दुनिया का स्वाद भी मिल रहा है।

भारतीय टेलीविजन पर दो दशकों के दौरान कई अंतर्राष्ट्रीय धारावाहिकों को रूपांतरित किया गया है, जिनमें ‘जबान संभल के’, ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ‘बिग बॉस’ या ’24’, ‘सुमित संभाल लेगा’ और ‘पावर कपल’ जैसे शोज प्रमुख हैं।

गौतमी कपूर को ‘घर एक मंदिर’, ‘लिपस्टिक’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे धारावाहिकों में देखा जा चुका है।

गौतमी ने आईएएनएस से कहा, “हम विचारों से बाहर नहीं हैं, यहां तक कि हम ग्रामीण दशकों को वो चीजें दिखा रहे हैं जो बाहरी दुनिया में हो रहा है।”

गौतमी ने कहा कि बदलाव जरूरी है।

अभिनेत्री ने कहा, “टेलीविजन पर कुछ समय बाद बदलाव की जरूरत है। हम रुक नहीं सकते और हम वापसी भी नहीं कर सकते। हमें प्रगतिशील रहना जरूरी है।”

गौतमी ‘परवरिश – सीजन 2’ में अभिनय कर रही हैं। यह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का धारावाहिक है, जिसमें माता-पिता और बच्चों के बीच के रिश्ते को दिखाया गया है।

‘परवरिश-सीजन 2’ में संगीता घोष, संदीप बसवाना, विनय जैन, दीपक काजीर, डायना और अनुज जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493