न्यूयॉर्क, 26 नवंबर (आईएएनएस)। माली, पेरिस व बेरूत पर आतंकवादी हमलों के बाद न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्यू क्यूमो ने एक नए मोबाइल एप का अनावरण किया है, जो नागरिकों को सुरक्षित करने में मदद करेगा। डिजिटल ट्रेंड्स डॉट कॉम की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।
‘सी समथिंग, सेंड समथिंग’ नामक यह एप लोगों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि के रिपोर्ट के लिए उत्साहित करता है।
यह एप न केवल कानून प्रवर्तन एजेंसियों को खुफिया जानकारी तत्काल भेजने की मंजूरी देता है, बल्कि यह उपयोगकर्ताओं को यह भी बताता है कि उन्हें क्या देखना है और संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट कब करनी है।
क्यूमो ने कहा, “आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ये नए प्रयास महत्वपूर्ण हैं।”
उन्होंने कहा, “पेरिस हमले के बाद हमने अपनी तैयारियों को और पुख्ता किया है और उन तत्वों पर लगातार निगरानी रखना जारी रखेंगे जो भय व हिंसा का माहौल पैदा करना चाहते हैं।”
सी समथिंग, सेंड समथिंग का इस्तेमाल पेंसिलवेनिया, ओहियो, लुसियाना, कोलराडो व वर्जीनिया में पहले से ही किया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath