मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता जॉनी लीवर अगले साल अमेरिका में अपनी बेटी जैमी के साथ प्रस्तुति देंगे। उन्हें हास्य कालाकार के रूप में जाना जाता है।
जॉनी लीवर की यात्रा अप्रैल 2016 से शुरू होगी। यह आटरे एलएलसी के साथ सिस्तार मार्टगेज और इंडस अमेरिकन बैंक द्वारा आयोजित होगा।
इस यात्रा में जॉनी न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स, सैन फ्रांसिस्को, अटलांटा, डैलस, शिकागो, सैन जोस, ह्यूस्टन और वॉशिंगटन डी.सी. जैसे शहरों में प्रस्तुति देंगे।
आटरे एलएलसी की मालकिन रितु रस्तोगी ने कहा, “मैं स्वास्थ्य पृष्ठभूमि से हूं, इसलिए मुझे पता है कि हंसी सर्वश्रेष्ठ दवा है, इसलिए हमने अमेरिका में स्टैंड-अप कॉमेडी शो करने का फैसला किया है और जॉनी लीवर से बड़ा और कोई नाम नहीं है।”
जॉनी लीवर ने साझा किया कि उनका पहला प्यार स्टैंड-अप कॉमेडी है।
जॉनी ने कहा, “मैंने पूरी दुनिया में बहुत-से लाइव शो किए हैं, लेकिन अमेरिका की यात्रा मेरे लिए खास है, क्योंकि मेरी बेटी जैमी पहली बार मेरे साथ प्रस्तुति देने जा रही है।”
dharmpath.com dharmpath