नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। भारती एंटरप्राइजेज ने गुरुवार को कहा कि वह देशभर में गरीब विचाराधीन कैदियों को कानूनी व आर्थिक मदद देने के लिए ‘न्याय भारती’ योजना शुरू करने जा रही है।
योजना की घोषणा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने की। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पहली बार अपराध करने वालों तथा छोटे अपराध करने वालों को सहायता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि न्याय भारती जल्द शुरू होगी और यह पहला अनुदान एक अप्रैल, 2016 को देगी।
भारती एयरटेल इस योजना के तहत हर साल कुल 10 करोड़ रुपये जारी करेगी।
dharmpath.com dharmpath