नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। ऑडियो तकनीक में विश्व की अग्रणी कंपनी ‘आल्टेक लांसिंग’ ने गुरुवार को भारतीय ऑडियो बाजार में आधुनिक ‘एव्रीथिंग प्रूफ’ स्पीकर लॉन्च करने की घोषणा की। 12 स्पीकरों की इस नई श्रृंखला में ‘मिनी एच2ओ स्पीकर’, ‘मिनी लाइफजैकेट 2 स्पीकर’ और ‘लाइफ जैकेट 2 स्पीकर’ शामिल हैं।
‘आल्टेक लांसिंग’ 106 देशों के ऑडियो उद्यम में 23 वर्गो में मौजूदगी के साथ ऑडियो उपकरणों के मामले में आठ दशकों से दुनिया को ऑडियो उपकरण उपलब्ध करा रही है।
इस लॉन्च के साथ ‘आल्टेक लांसिंग’ खासतौर पर ‘ट्रेड बाजार होमटेक वेन्चर्स एलएलपी’ द्वारा भारतीय बाजार में उतर रही है।
शानदार डिजाइन, अद्भुत श्रवण तकनीक और मजबूत हार्डवेयर की विशेषताओं सहित यह श्रृंखला मिट्टी रोधी, बिजली आघात रोधी, बर्फ रोधी, जल रोधी और हर अन्य चीज के लिए रोधक क्षमता से लैस है।
‘एव्रीथिंग प्रूफ’ लैपटॉप, टेबलेट जैसे हर ब्लूटूथ वाले उपकरणों और एप्पल, ब्लैकबेरी और एंड्रॉएड प्लेटफॅार्म्स के लिए अनुकूल हैं। 3,000 से लेकर 14,000 रुपये की कीमत वाले ये स्पीकर ई कॉमर्स कंपनी ‘फ्लिपकार्ट’ पर लॉन्च होने के बाद पहले सप्ताह से ही उपलब्ध रहेंगे। इसी के साथ ये सभी अग्रणी ऑनलाइन पोर्टल्स, बड़े स्टोर्स और विभिन्न रिटेल आउटलेट्स से भी लिए जा सकते हैं।
आल्टेक लांसिग की ‘एव्रीथिंग प्रूफ’ स्पीकर रेंज के बारे में ‘ट्रेड बाजार होमटेक वेन्चर्स एलएलपी’ के साझेदार शोनित डालमिया ने कहा, “अल्टेक लांसिंग के ‘एव्रीथिंग प्रूफ’ ऑडियो उपकरणों को भारतीय बाजार में लॉन्च करने पर हम बेहद उत्साहित हैं। हमें पूरा विश्वास है कि अपने उत्कृष्ट डिजाइन और उच्च गुणवत्ता के हार्डवेयर की बदौलत ये युवाओं को बेहद पसंद आएंगे और उनके संगीत के मजे को दुगना कर देंगे।”
‘ट्रेड बाजार होमटेक वेन्चर्स एलएलपी’ के साझेदार मानव टंडन ने कहा, ” ‘एव्रीथिंग प्रूफ’ रेंज के माध्यम से अल्टेक एक नया और अनोखा ऑडियो उपकरण भारतीय बाजार में उतार रहा है जो कि बिना किसी फिक्र, कभी भी और कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है।”
dharmpath.com dharmpath