शार्क हमलों के खिलाफ ड्रोन की तैनाती

कैनबरा, 26 नवंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने समुद्र किनारे शार्क के बढ़ते हमलों पर गंभीरता दिखाते हुए ड्रोन की तैनात कर दी है।

कैनबरा, 26 नवंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने समुद्र किनारे शार्क के बढ़ते हमलों पर गंभीरता दिखाते हुए ड्रोन की तैनात कर दी है।

एफे समाचार एंजेसी के मुताबिक इस साल अब तक शार्को ने 14 लोगों पर हमले किए, जिसमें से एक हमला काफी घातक था।

न्यू साउथ वेल्स राज्य सरकार की रणनीति के तहत ड्रोन के लिए ट्रायल अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। जिसमें हाई-टेक ड्रम लाइन्स (मानव रहित जाल) को स्थापित किया जाएगा जो शार्को को समुद्र के किनारों से अलग रखेगा।

पहला ड्रोन सिडनी के 530 किमी उत्तर में स्थित कॉफ्स हार्बर(तटीय शहर) में तैनात किया जाएगा जबकि ड्रम लाइन्स को बालिना में स्थापित किया जाएगा। यहां हाल ही में बुल शार्क ने एक समुद्री सर्फर पर हमला किया था और फरवरी में एक जापानी पर्यटक की शार्क के द्वारा मृत्यु भी हुई थी। इस लिहाज से यह इलाका अत्यंत संवेदनशील है।

5 सालों तक शार्क से सुरक्षा करने वाली इस रणनीति में ड्रोन्स और जटिल ड्रम लाइन्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा 4 जी तकनीक के प्रयोग से शार्क की आवाजाही पर नजर रखी जाएगी और लोगों को मोबाइल पर चेतावनी संदेश भी भेजे जाएंगे।

हालांकि कुछ पर्यावरणीय समूहों ने ड्रम लाइन्स से अन्य समुद्री जानवरों के लिए खतरा होने की चिंता जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493