पाकिस्तान ने मुस्लिमों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर चिंता जताई

इस्लामाबाद, 26 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दुनियाभर में मुस्लिमों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर चिंता जाहिर करते हुए गुरुवार को कहा कि ‘आतंकवाद का इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है।’

‘रेडियो पाकिस्तान’ की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्लाह इस बात पर कायम हैं कि इस्लाम अमन और भाईचारे का धर्म है। उन्होंने कहा कि फ्रांस की राजधानी पेरिस में 13 नवंबर को हुए आतंकवादी हमलों के बाद मुस्लिम लोगों को दुनियाभर में तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि 13 नवंबर को कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने पेरिस में छह अलग-अलग जगहों पर हमला किया था, जिसमें 129 लोग मारे गए थे।

इन हमलों के बाद इस्लाम धर्म के खिलाफ नफरत और मुस्लिमों के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। पेरिस में पिछले सप्ताह हुए हमलों के बाद ब्रिटेन में मुस्लिमों के प्रति अपराध 300 फीसदी बढ़ गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493