पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बाजवा ने इस्तीफा दिया

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बाजवा व कांग्रेस विधायक दल के नेता सुनील जाखड़ ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। पार्टी के महासचिव शकील अहमद ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अहमद ने आईएएनएस से कहा, “बाजवा व जाखड़ ने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वीकार कर लिया है।”

ये इस्तीफे प्रदेश में पार्टी में गुटबाजी के बीच पार्टी उपाध्यक्ष राहुल द्वारा पंजाब के दौैरे के कुछ दिनों बाद आए हैं।

पार्टी के कुछ नेता राज्य में साल 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493