उप्र : डेंगू से छात्र की मौत

बिदोखर पुरई में जयकरन यादव के डेंगू से पीड़ित 20 वर्षीय बेटे बिट्टन की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बिट्टन इंटरमीडिएट का छात्र था।

एक माह के अंदर गांव में डेंगू से तीन मौतें पहले ही हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम में नाकाम साबित हो रहा है।

ग्रामीणों ने पूरे गांव में मच्छर-रोधी दवा का छिड़काव कराने तथा साफ सफाई कराने की मांग की है।

उधर, अर्से बाद कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहाल में डेंगू ने फिर दस्तक दी है। सितंबर में इस मुहाल में डेंगू से चार लोगों की मौत हुई थी। यहां के निवासी सत्यप्रकाश की पत्नी संगीता (32) को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है।

डाक्टरों ने जांच के बाद इसे डेंगू से ग्रसित बताया है। कानपुर में इसका इलाज चल रहा है। डेंगू का मरीज दुबारा मिलने से धर्मेश्वर बाबा मुहाल में हड़कंप मच गया है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पीड़ित परिवारों की जांचों का अध्ययन किया जा रहा है। इसके बाद मलेरिया विभाग को रिपोर्ट भेजकर सघन छिड़काव कराया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493