शिमला, मनाली में बारिश, पारा लुढ़का

शिमला, 27 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के चर्चित पर्यटन स्थल शिमला और मनाली में शुक्रवार को बारिश हुई, जिससे तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, शिमला और इसके आसपास की जगह जैसे कुफरी और नरकंडा में सुबह से बारिश हो रही है।

अधिकारी ने बताया कि मनाली में भी शुक्रवार को बारिश हुई।

अधिकारी ने कहा, “लाहौल एवं स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार शाम से वर्षा हो रही है।”

लाहौल एवं स्पीति के मुख्यालय केलांग में करीब एक सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि किन्नौर जिले के कल्पा में दो सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। कल्पा में शून्य डिग्री और मनाली में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली में 16 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493