भोपाल, 27 नवम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सूखा प्रभावित किसानों को बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना के तहत 25 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।
जनसंपर्क विभाग की ओर से गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि सूखा प्रभावित किसानों की बेटियों की शादी में मदद करने के लिए आदेश दिए जा चुके हैं। इस आदेश के मुताबिक, खरीफ के दौरान अनियमित वर्षा से पीड़ित किसानों को बेटी की शादी के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 25 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
बताया गया है कि कन्यादान योजना का लाभ पाने के लिए किसान को अपने क्षेत्र के अनुभाग अधिकारी को आवेदन देना होगा।
dharmpath.com dharmpath