नागपुर, 27 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को चायकाल तक 310 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम के 6 विकेट 151 रनों पर झटक लिए हैं।
भारत अब जीत से महज चार विकेट दूर है जबकि मेहमानों से लक्ष्य 159 रन दूर है जबकि उसे सिर्फ चार विकेट बाकी हैं। चायकाल तक मेहमान टीम ने 76 ओवरों का सामना किया है। ज्यां पॉल ड्यूमिनी 15 और डेन विलास तीन रनों पर नाबाद हैं।
मेहमान टीम ने भोजनकाल तक चार विकेट पर 105 रन बनाए थे। कप्तान हाशिम अमला और फाफ दू प्लेसिस नाबाद लौटे थे। उस समय तक दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 47 रन जोड़े थे।
भोजनकाल के बाद भी इन दोनों का संघर्ष जारी रहा। दोंनों ने पूरे संयम के साथ खेलते हुए पांचवे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। अमित मिश्रा ने चायकाल से ठीक पहले 130 के कुल योग पर अमला को एक बेहतरीन गेंद पर कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच कराकर इस शानदार साझेदारी को समाप्त किया।
अमला ने अपनी 39 रनों क पारी में 193 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए। उनके आउट होने के तुरंत बाद ही मिश्रा ने 135 के कुल योग पर प्लेसिस को भी बोल्ड कर दिया। प्लेसिस ने भी 39 रन बनाए। प्लेसिस ने 152 गेदों का सामना कर तीन चौके और एक छक्का लगाया।
दूसरे दिन स्टम्प्स तक अमला 3 और डीन एल्गर 10 रनों पर नाबाद लौटे थे। एल्गर 18 रन के निजी स्कोर पर रविचंद्रन अश्विन की गेद पर आउट हुए। उनका विकेट 40 के कुल योग पर गिरा।
अब्राहम डिविलियर्स (9) को अश्विन ने पगबाधा आउट किया। डिविलियर्स क विकेट 58 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद अमला और प्लेसिस इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी को अंजाम दिया।
dharmpath.com dharmpath