पेरिस हमले के मृतकों की स्मृति में सभा

पेरिस, 27 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस की राजधानी में 13 नवंबर को हुए आतंकवादी हमलों में मारे गए 130 लोगों की स्मृति में फ्रांस शुक्रवार को एक राष्ट्रीय शोक सभा का आयोजित कर रहा है।

बीबीसी की एक रपट के मुताबिक, मध्य पेरिस में आयोजित शोकसभा में राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद, हमले में बचे लोगों व पीड़ितों सहित करीब एक हजार लोग उपस्थित होंगे।

इस दौरान, मृतकों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा जाएगा और पीड़ितों के नाम लिए जाएंगे।

होलांद ने देश भर के नागरिकों से अपने घरों को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों नीला-सफेद व लाल रंग के झंडों से सजाकर इसमें प्रतीकात्मक रूप से हिस्सा लेने के लिए कहा है।

सरकार के प्रवक्ता स्टीफन ली फॉल ने कहा, “हमने फ्रांस के प्रत्येक निवासी को कुछ ऐसा कहा है, ताकि वे शुक्रवार को होने वाली शोक सभा में हिस्सा ले सकें।”

पीड़ितों के सभी परिजनों ने हालांकि शोकसभा में शामिल होने के आमंत्रण को स्वीकार नहीं किया है। यह आयोजन इनवेलिड्स कॉम्प्लेक्स में है, जो सैन्य संग्रहालय व नेपोलियंस टॉम्ब का हिस्सा है।

उल्लेखनीय है कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने पेरिस में 13 नवंबर को छह स्थानों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर और आत्मघाती हमले कर 130 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था, जबकि 350 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493