चीन में सैन्य सुधार से शांति प्रतिबद्धता में बदलाव नहीं

रक्षा मंत्रालय को प्रवक्ता यांग युजन ने कहा, “वैश्विक शांति और क्षेत्रीय स्थिरता की सुरक्षा के लिए चीनी सैन्य बल सदैव एक सशक्त शक्ति रहेंगे।”

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को घोषणा की थी कि चीन के सैन्यबलों का नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण शीर्ष सैन्य संस्था केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) द्वारा किया जाएगा।

शी ने कहा कि इस नई संरचना के तहत सीएमसी का पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के प्रशासन व कमान दोनों पर नियंत्रण होगा।

चीन अपने सैन्य क्षेत्रों की भी पुर्नसरचना करेगा। चीन के सात सैन्य क्षेत्र बीजिंग, नानजिंग, चेंग्दू, जिनान, शेनयांग, लानझू और गुआंग्झू हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493