दक्षिण व उत्तर कोरिया में अगले महीने उच्चस्तरीय वार्ता

सियोल, 27 नवंबर (आईएएनएस)। सैन्य तनाव घटाने पर अगस्त महीने में हुए ऐतिहासिक करार के बाद अब एक बार फिर दक्षिण और उत्तर कोरिया रिश्तों को सुधारने के लिए वार्ता करने पर राजी हुए हैं। शुक्रवार को बताया गया कि दोनों देशों के बीच अगले महीने उच्चस्तरीय वार्ता होगी।

दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय ने बताया कि 11 दिसंबर को उत्तर कोरिया के काएसोंग औद्योगिक परिसर में उप मंत्री स्तर की वार्ता होगी।

द कोरिया हेराल्ड की रपट के मुताबिक सीमावर्ती गांव पामुनजोन में गुरुवार को घंटों चली बैठक के बाद उच्चस्तरीय वार्ता के लिए बैठक करने पर सहमति बनी।

एकीकरण मंत्रालय ने वार्ता के एजेंडे के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताते हुए इतना कहा है कि अंतर कोरियाई संबंधों को सुधारने के लिए कई लंबित मुद्दों पर बात होगी।

यह वार्ता 25 अगस्त को दोनों देशों के बीच हुए उस करार का हिस्सा है जिसमें जहां तक संभव हो, वहां तक तनाव घटाने और उच्चस्तरीय वार्ताएं करते रहने पर सहमति बनी थी।

इसी करार के तहत दोनों देशों ने अक्टूबर में उन परिवारों के लिए पुनर्मिलन कार्यक्रम किया था जो 1950-53 की कोरिया जंग में एक-दूसरे से बिछड़ गए थे।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून की उत्तर कोरिया यात्रा पर भी विचार चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493