‘सिया के राम’ के किरदार से खुश मनीष वाधवा

मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘देवों के देव.. महादेव’ में रावण का किरदार निभा चुके मनीष वाधवा अब धारावाहिक ‘सिया के राम’ में विश्वामित्र के किरदार में दिखेंगे। उनका कहना है कि वह अलग-अलग किरदार निभा कर बहुत खुश हैं।

मनीष ने कहा, “मैंने ‘देवों के देव.. महादेव’ में रावण का किरदार निभाया और अब ‘सिया के राम’ में विश्वामित्र। मैं अलग-अलग किरदारों से खुश हूं।”

अभिनेता ने यह भी कहा कि वह स्टार प्लस के शो में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। विश्वामित्र राम के गुरु हैं।

मनीष ने कहा, “विश्वामित्र राम के गुरु हैं, जिन्होंने राम को शिक्षित किया। विश्वामित्र राम और सीता की शादी चाहते हैं और वही राम को सीता के ‘स्वयंवर’ में लेकर जाते हैं। यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण किरदार है और मैं खुश हूं कि मुझे इस किरदार के लिए चुना गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493