मप्र : पाकिस्तान का अफसर रमजान से मिला

भोपाल, 27 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी की चाइल्ड लाइन में रह रहे पाकिस्तानी किशोर रमजान को उसके घर वापस भेजने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पाकिस्तान उच्चायोग के वीजा सचिव खालिद हुसैन ने भोपाल पहुंचकर रमजान (14) से मुलाकात की।

पाकिस्तान मंे रह रही मूक बधिर गीता के भारत लौटने के बाद रमजान को उसकी मां से मिलाने के प्रयास चल रहे हैं। शुक्रवार की देर शाम पाकिस्तान उच्चायोग केवीजा सचिव ने रमजान से बंद कमरे में बातचीत की। रमजान और पाकिस्तानी अधिकारी के बीच क्या बात हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

पिछले दिनों विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रमजान से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि भारत चाहता है कि रमजान को उसकी मां से मिलवाया जाए। रमजान की मां कराची में रहती है।

गीता के भारत लौटने के बाद रमजान को पाकिस्तान लौटने की आस है। वह कराची का निवासी है। उसने बताया है कि उसकी मां और पिता के बीच अनबन के बाद तलाक हो गया और पिता रमजान को लेकर बांग्लादेश चला गया। पिता ने बांग्लादेश जाकर दूसरी शादी कर ली। रमजान को जब सौतेली मां परेशान करने लगी तो वह वहां से भाग निकला। वह बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल और वहां से भटकते हुए भोपाल पहुंचा। वह दो वर्षो से भोपाल की चाइल्ड लाइन में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493