उप्र : इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं 1 दिसंबर से

ये परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से अपराह्न् 1 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न् 2 बजे से 5 बजे तक चलेंगी।

इग्नू ने कुल 877 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जिनमें 22 विदेशों में हैं एवं 82 परीक्षा कें द्र विभिन्न जेलों में बनाए गए हैं, जहां इग्नू से शिक्षा ले रहे बंदी परीक्षा देंगे।

इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने बताया कि दिसंबर सत्रांत परीक्षाएं 24 दिन चलेंगी। इन परीक्षाओं का आयोजन लखनऊ क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत 24 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है।

चार परीक्षा केंद्र, बरेली, झांसी, बाराबंकी एवं लखनऊ कारागारांे में भी बनाए गए हैं, ताकि इग्नू में नामांकित बंदी भी परीक्षा दे सकें। लखनऊ में इग्नू के चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा इग्नू की परीक्षाएं, कानपुर, बलरामपुर, झांसी, बांदा, बस्ती, फतेहगढ़, रायबरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी एवं बरेली में आयोजित की जाएंगी।

डॉ. सिंह ने बताया कि इग्नू में सभी पात्र परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र डाक द्वारा प्रेषित कर दिया गया है एवं यदि किसी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र नहीं प्राप्त होता है तो वह इग्नू की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

सभी परीक्षार्थियों को इग्नू द्वारा निर्गत परिचय पत्र लाना आवश्यक है, अन्यथा उन्हंे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि सभी परीक्षा अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी अभ्यर्थी का नाम परीक्षा सूची में है और किसी कारणवश वह प्रवेशपत्र नहीं प्राप्त कर पाया है तो ऐसी स्थिति में भी सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए।

सहायक क्षेत्रीय निदेशक अंशुमान उपाध्याय ने बताया कि 28 एवं 29 नवंबर, 2015 को क्षेत्रीय केंद्र पर एक विशेष परीक्षा सहायता डेस्क लगेगी एवं परीक्षा में सम्मिलित हो रहे अभ्यर्थियों की किसी भी समस्या का निदान तुरंत किया जाएगा। कम्प्यूटर पाठ्यक्रमों के प्रायोगिक परीक्षाएं जनवरी में आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए अतिरिक्त प्रवेशपत्र क्षेत्रीय केंद्र द्वारा अभ्यर्थियों को भेजे जाएंगे।

बीएलआईएस की प्रायोगिक परीक्षा जय नारायण पीजी कालेज, लखनऊ एवं एसएस पीजी कालेज, शाहजहांपुर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इग्नू के जनवरी सत्र 2016 में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 30 नवंबर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493