लखनऊ, 28 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित अधिकांश जिलों में शनिवार सुबह से ही तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं और आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने की उम्मीद जताई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में कई जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा शनिवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री, कानपुर का 13.2 डिग्री, गोरखपुर का 14.2 डिग्री, इलाहाबाद का 14 डिग्री और झांसी का 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath