शोक सभा में जैक ब्रेल ने अपने गीत ‘व्हेन वी हैव नथिंग बट लव’ के जरिये मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पीड़ितों के नामों का भी उल्लेख किया गया, जिनमें 17 देशों के नागरिक भी शामिल हैं। पीड़ितों के नामों के साथ-साथ स्क्रीन पर उनकी तस्वीरें भी दिखाई जा रही थीं।
आतंकवादी गिरोह इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा पेरिस में किए गए आतंकवादी हमलों में 130 लोगों की मौत हो गई थी और 350 से अधिक लोग घायल हो गए थे। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद ने आतंकवाद को समाप्त करने की प्रतिबद्धता जताई है।
dharmpath.com dharmpath