एएफसी ने फीफा अध्यक्ष पद के लिए शेख सलमान का समर्थन किया

नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) ने फीफा अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश कर रहे शख सलमन बिन इब्राहिम अल खलीफा को बिना शर्त समर्थन देने का फैसला किया है।

एएफसी कार्यकारी समिति ने परिसंघ से जुड़े सभी सदस्यों को कहा कि वे फीफा अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी पेश कर रहे खलीफा का समर्थन करें।

खलीफा फीफा अध्यक्ष बनने के इच्छुक हैं और अगर सबकुछ ठीक रहा तो वह विश्व की सबसे बड़ी फुटबाल संस्था का अध्यक्ष बनने वाले एशिया के पहले व्यक्ति होंगे।

कार्यकारिणी ने यह भी विश्वास जताया कि सलमान अपाी काबिलियत से फीफा को पारदर्शी स्वरूप दे सकेंगे। हाल के दिनों में भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण फीफा की छवि काफी हक तक धूमिल हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493