मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। असहिष्णुता के मुद्दे पर देश में छिड़ी बहस के बीच प्रख्यात लेखक व गीतकार जावेद अख्तर का कहना है कि भारत हमेशा एक सहिष्णु देश बना रहेगा।
अख्तर ने शुक्रवार को पुणे में ‘रॉयल स्टैग बरेल सलेक्ट पर्फेक्ट स्ट्रोक्स सीजन 2’ के मौके पर कहा, “समाज के कुछ वर्गो में असहिष्णुता की कुछ घटनाएं हुई हैं, लेकिन भारत हमेशा सहिष्णु रहेगा।”
अख्तर ने कहा कि पूरे देश को असहिष्णु नहीं कहा जा सकता।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों ‘असहिष्णुता के कारण निराशा’ के आमिर खान के बयान को लेकर देश में बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोगों ने उसका समर्थन किया है तो कुछ ने इसके लिए उनकी कटु आलोचना की है।
इससे पहले अभिनेता शाहरुख खान भी ‘असहिष्णुता’ को लेकर अपने बयान के बाद विवादों में घिर गए थे।
dharmpath.com dharmpath