‘की एंड का’ वेलेंटाइन डे पर नहीं होगी प्रदर्शित : अर्जुन कपूर

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर ने बताया है कि उनकी आगामी रोमांटिक फिल्म ‘की एंड का’ अगले साल वेलेंटाइन डे पर प्रदर्शित नहीं होगी। इसके बारे में निर्देशक आर. बाल्की निर्णय लेंगे।

अर्जुन ने शुक्रवार रात ट्विटर पर फिल्म की रिलीज तिथि के बारे में बताया।

उन्होंने ट्वीट किया, “फिल्म ‘की एंड का’ वेलेंटाइन डे पर रिलीज नहीं हो रही है। इसके बारे में निर्णय बाल्की सर लेंगे।”

फिल्म में अर्जुन घरेलू पति का किरदार निभा रहे हैं, जबकि अभिनेत्री करीना कपूर एक महत्वाकांक्षी और करियर को तरजीह देने वाली पत्नी की भूमिका में हैं।

अर्जुन की पिछली रिलीज फिल्म ‘तेवर’ थी। उन्होंने रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सातवें संस्करण के साथ छोटे पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत की है। फिलहाल वह शो की शूटिंग के लिए अर्जेटीना में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493