मोदी, शाह का मीडिया के लिए ‘दिवाली मिलन’ भोज

नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में मीडियाकर्मियों के लिए ‘दिवाली मिलन’ समारोह के तहत दोपहर के भोजन का आयोजन किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, एम. वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, रवि शंकर प्रसाद, निर्मला सीतारमन, स्मृति ईरानी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

मोदी का स्वागत शाह और भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493