मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार महेश भट्ट का कहना है कि उन्हें शराब की लत से उनकी बेटी शाहीन ने बचाया।
भट्ट ने शनिवार को ट्विटर पर शाहीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इस बारे में बताया।
शाहीन, महेश भट्ट और बीते जमाने की अदाकारा सोनी राजदान की बेटी हैं। अभिनेत्री आलिया भट्ट उनकी छोटी बहन हैं।
भट्ट ने शनिवार को ट्वीट किया, “जन्मदिन मुबारक हो शाहीन। मेरी बच्ची, मेरी परी, जिसने मुझे शराब की लत से बचाया और मेरे जीवन को नए मायने दिए।”
dharmpath.com dharmpath