काबुल, 28 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को हुए आत्मघाती बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई।
काबुल के पुलिस प्रमुख अब्दुल रहमान रहीमी ने बताया, “आत्मघाती हमलावर ने चुनाव आयोग के एक अधिकारी के वाहन के पास खुद को उड़ा लिया। वाहन चालक की मौत हो गई और दो नागरिक घायल हो गए।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग के अधिकारी रोदोवाल हमले का निशाना थे। लेकिन, वह हमले के वक्त वाहन में नहीं थे।
फिलहाल वारदात की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath