‘तमाशा’ ने पहले दिन कमाए 10.87 करोड़ रुपये

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। दीपिका पादुकोण व रणबीर कपूर अभिनीत तथा इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘तमाशा’ ने देश में रिलीज के पहले दिन ही 10.87 करोड़ रुपये की कमाई की।

फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई।

इसकी कमाई के संबंध में जारी एक बयान के मुताबिक, मॉर्निग शो बेहद अच्छे रहे। फिल्म की लोगों ने खूब प्रशंसा की, जिसके कारण यह बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 10.87 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही।

चूंकि ‘तमाशा’ के अलावा, फिलहाल कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, इसलिए सप्ताहांत में इसके बढ़िया कमाई करने की संभावना है।

यूटीवी मोशन पिक्चर्स व नाडियाडवाला ग्रैंडसन इंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘तमाशा’ के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493