हासन, चिरंजीवी आईफा उत्सवम में भाग लेंगे

हैदराबाद, 28 नवंबर (आईएएनएस)। आईफा उत्सवम के प्रथम संस्करण में कमल हासन, चिरंजीवी और अक्किनेनी नागार्जुन जैसे लोकप्रिय दक्षिण भारतीय कलाकार शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दक्षिण की तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्म उद्योग पर केंद्रित होगा।

आईफा उत्सवम का आयोजन चार से छह दिसंबर तक होगा। इस कार्यक्रम का गवाह दक्षिण भारतीय सितारों का एक बड़ा समूह होगा।

अधिकारिक बयान के मुताबिक, आयोजकों ने इस बात की पुष्टि की है कि कार्यक्रम में तमन्ना भाटिया, श्रिया सरन, राम चरण तेजा, शिव राजकुमार, चिरंजीवी सर्जा, जीवा और देवी श्री प्रसाद जैसे सितारे विशेष प्रस्तुतियां देंगे।

इसके अलावा कार्यक्रम में अनिल कपूर, विवेक ओबेरॉय, बोनी कपूर और श्रीदेवी जैसे बॉलीवुड सितारे भी मौजूद होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493